पपीता के पत्ते खाने के फायदे और नुकसान | Papita Ke Patte Khane Ke Fayde

फलो का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक होता हैं, लेकिन कुछ फलो के पेड़ के पत्ते फल से भी ज्यादा गुणकारी होते हैं| ऐसा ही एक पेड़ पपीता का हैं| जिसके पत्ते में कई ऐसे पोष्टिक गुण पाए जाते हैं, जो कई रोगों से लड़ने और बचाव करने में हमारे शरीर की मदद करते हैं| कई गंभीर बीमारियों में पपीता के पत्ते के सेवन के फायदे देखे गए हैं| दर्द मुक्ति की इस पोस्ट में आज हम पपीता के पत्ते खाने के फायदे, पोष्टिकतत्व और इसे खाने से कब हमें नुकसान उठाना पड़ सकता हैं| इस बारे में विस्तार से जानेंगे|

papita ke patte khane ke fayde or nuksan

पपीता के पत्ते के पोष्टिक तत्व – Papita ke Patte Me Kya Paya Jata Hain ( In Hindi )

इसमें में पाए जाने पोष्टिक तत्वों और औषधीय गुणों के कारण ही पपीता की एक खास पहचान हैं| इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फोलेट, कैरोटिन, फाइबर, नियासिन, कैल्शियम, कॉपर, के साथ-२ कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स गुण भी होते हैं| पपीता में कुछ मात्रा में कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन भी पाया जाता हैं| एक छोटे आकार के पपीते में लगभग 60 कैलोरी होती हैं|

पपीता के पत्ते खाने के फायदे – Papita Ke Patte Khane Ke Fayde (In Hindi)

पपीता के पत्ते का सेवन हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता हैं| इसके पत्ते के जूस पीने की सलाह डॉक्टर अक्सर देते है| तो चलिए अब पपीता के पत्ते खाने के फायदे विस्तार से जान लेते हैं|

मलेरिया बुखार में पपीता के पत्ते खाने के फायदे

मलेरिया बीमारी में पपीता के पत्ते के सेवन के फायदे देखे गए हैं। पपीता के पेड़ के लगभग सभी भागों में एंटी मलेरिया गुण होते हैं। मुख्यता पपीता के पत्ते में पाए जाने वाले एंटी मलेरिया गुण खून में उपस्थित पैरासाइट को खत्म करने में मददगार होते हैं।  इसके अलावा इसका सेवन प्लेटलेट काउंट भी बढ़ाता है, जिससे मलेरिया की रोकथाम में मदद मिलती है।

मासिक धर्म की समस्या में पपीता के पत्ते फायदेमंद

मासिक धर्म के समय महिलाओं को कई शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। इनमें पेट दर्द और कमर दर्द, अधिक रक्तस्राव की समस्या आम हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए पपीता के जूस में इमली का रस मिलाकर पीने से फायदा मिलता हैं।  इसके अलावा पपीता के पत्ते का जूस पीने से खून साफ होता है। जिससे इस समय होने वाले अन्य संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।

पपीता के पत्ते खाने के फायदे पाचनतंत्र के लिए

पपीते के पत्ते का सेवन पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। इसकी पत्तियों में मौजूद कारपेंन के रासायनिक योगिक, पाचन क्रिया में रुकावट उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद करते हैं।  जिससे हमारी पाचन से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है। इसलिए हमें पपीते के पत्ते के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

कैंसर से बचाव में पपीता के पत्ते सेवन से लाभ

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने और बचाव के लिए पपीते का पत्ते बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके पत्ते में मौजूद इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण हमारे शरीर में कैंसर कोशिकाओं और ट्यूमर को बढ़ने से रोकते हैं। इसके अलावा इसके पत्ते में पाए जाने वाले एंटीकैंसर गुण कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं।

डेंगू बुखार में पपीता के पत्ते सेवन से लाभ

डेंगू बीमारी हर साल भारत में कई लोगों की जिंदगी छीन लेती हैं। इस वायरस की वजह से शरीर में तेज बुखार,ठंड लगना,जोड़ों के दर्द मांसपेशियों के दर्द, जैसे लक्षण सामने आते हैं। यह वायरस शरीर में प्लेटलेट काउंट को बहुत कम कर देता है, जिसके कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। पपीता के पत्ते का जूस पीना इसमे फायदेमंद होता हैं। इसके पत्ते का एक-एक कप जूस दिन में दो बार पीने से प्लेटलेट बढ़ाने में मदद मिलती हैं।  जिससे हम इस बीमारी की अति गंभीर स्थिति में पहुंचने से बच जाते हैं|

पपीता के पत्ते खाने के फायदे इम्युनिटी के लिए

पपीते के पत्ते का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार होते हैं।  इसके पत्ते में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं। इसलिए हमें बार-2 बीमार पड़ने से बचने के पपीता के पत्ते का जूस जरूर पीना चाहिए।

लीवर की समस्या में पपीता के पत्ते सेवन से लाभ

लीवर से संबंधित समस्या में भी पपीते के पत्ते का सेवन लाभकारी होता है। लिवर के रोग होने का मुख्य कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाना हैं। कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने के लिए पपीता के पत्ते के जूस का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। इसके पत्ते का जूस पीने से रक्त साफ हो जाता है जिससे पीलिया, सोरायसिस जैसी लीवर संबंधी बीमारी से बचाव में मदद मिलती हैं।

पपीता के पत्ते के फायदे बालो के लिए

बालों से जुड़ी समस्याएं भी पपीता के पत्ते के इस्तेमाल कर दूर की जा सकती है। इसके पत्तों को पानी में उबाल लें।  पानी ठंडा होने पर इससे अपने बालों को अच्छे से धोये। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने से बालों की गंदगी दूर हो जाती है और बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं। इसके अलावा पपीता के पत्ते में मौजूद पौष्टिक तत्व बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

त्वचा के लिए पपीता के पत्ते के फायदे

त्वचा रोगों को दूर करने में पपीता के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इसके पत्ते में विटामिन सी ओर विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती हैं। यह विटामिन हमारी त्वचा को सूर्य की हानिकारक विकिरणों से बचाती हैं। इसके पत्ते के जूस के नियमित सेवन करने से असमय त्वचा में आने वाली झुर्रियो को रोक सकते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से खून साफ होता है जिससे अन्य त्वचा संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है।

पपीता के पत्ते खाने के नुकसान – Papita Ke Patte Khane Ke Nuksan (In Hindi)

ऊपर इस पोस्ट में आप यह जान ही गए होंगे कि पपीता खाने के हमारे शरीर को कई फायदे मिलते है| लेकिन कुछ परिस्तिथियों में इसे खाने से होने वाले नुकसान को नकारा नही जा सकता है| तो चलिए जानते हैं पपीता के पत्ते खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं-

  1. गर्भवती महिलाओ के लिए पपीता के पत्ते या पपीता का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता हैं| इसमें लेटेक्स की मात्रा उच्च होती हैं, जिससे गर्भाशय में सिकुड़न हो सकता है| इसलिए इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श से करे|
  2. पपीता के पत्ते के जूस का अत्यधिक सेवन करने से पाचनतंत्र को नुकसान पहुँच सकता हैं| इसलिए इसका सेवन जरुरत के हिसाब से सीमित मात्रा में करे|
  3. पपीता या इसके पत्तो का अत्यधिक सेवन करने से पेलाग्रा नामक बीमारी हो सकती है| इस बीमारी में शरीर का रंग पीला होने लगता हैं|
  4. कुछ लोगो में पपीता में मौजूद एंजाइम पपेन के कारण खुजली, सिरदर्द, चक्कर आने की समस्या हो सकती हैं| यदि ऐसा होता हैं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करे|

और पढ़े:-

पढ़िए फलाहार खाने के फायदे और नुकसान

पढ़िए गोंद के लड्डू खाने के फायदे और नुकसान

0 Comments on “पपीता के पत्ते खाने के फायदे और नुकसान | Papita Ke Patte Khane Ke Fayde

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*