अजवाइन खाने के १० बड़े फायदे | 10 Major Benefits Of Eating Ajwain
अजवाइन मुख्यता घरो में एक मसाले के रूप में उपयोग की जाती है | लेकिन बहुत से लोगो को यहाँ नही पता होता है कि अजवाइन खाने के फायदे (Ajwain ke fayde) क्या-२ है | इसका उपयोग अनेक प्रकार कि बीमारियों में ओषधी के रूप में भी किया जा सकता है कहने का मतलब है अजवाइन का सही मात्रा और सही समय पर अगर खाया जाये तो इस ओषधी के अत्यंत गुणकारी फायदे आपको देखने को मिलेंगे |

अजवाइन क्या है और कितने प्रकार कि होती है ?
यह एक बीज है, जिसके पोधे को आप घर में भी आसानी से गमले में उगा सकते है | अजवाइन में आयरन, फास्फोरस ,प्रोटीन, फाइबर, केल्शियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| इसकी खेती मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बड़े पैमाने पर कि जाती है | यह मुख्यता तीन प्रकार की होती है:- अजवाइन, जंगली अजवाइन, खुरासानी अजवाइन |
अजवाइन खाने के फायदे
बहुत सी बीमारियों में इसे खाने के कई फायदे मिलते लेकिन किस बीमारी में इसको कितनी मात्रा में और किस प्रकार खाया जाये इसकी जानकारी होना आवश्यक है | इस लेख में हम इसके सामान्य बीमारियों में होने वाले फायदे के बारे में जानेंगे |
पेट दर्द में राहत दिलाये
1. एक चम्मच अजवाइन को गर्म तवे पर सेककर और चबाकर खाने से पेट में गैस कि वजह से होने वाले दर्द से तुरंत मुक्ति मिल जाती है |
2. पेट दर्द को दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन को मिलाकर आधा होने तक उबाले और ठंडा कर इसका सेवन करे, जल्द ही आपको राहत मिलेगी |
३ 3.इससे सिकाई करने पर भी पेट दर्द में आराम मिलता है इसके लिए अजवाइन को भुनकर एक पोटली में बांधकर सिकाई करे जल्द आराम मिलेगा |
उल्टी-दस्त में आराम दिलाये
१. 1. उल्टी दस्त कि समस्या में भी यह जल्द राहत पहुचता है, इसके लिए आप ४ ग्राम अजवाइन में २ ग्राम नमक मिलाकर इसका सेवन करे इससे जल्द ही आपको फायदा मिलेगा |
२ 2. १० ग्राम अजवाइन , १० ग्राम पुदीने का चूर्ण और १० ग्राम कपूर को एक साफ़ शीशी में डालकर दक्कन लगाकर धुप में रखे | कुछ समय बाद तीनो चीजे गलकर पानी बन जाएगी | इसकी ४-५ बुँदे पतासे के साथ और गरम पानी में डालकर देने से जल्द आराम मिलता है |
पेट में कीड़े के लिए फायदेमंद
1. बच्चो के पेट में कीड़े होना आम बात है | इसके लिए आप आधा ग्राम इसके चूर्ण में इतनी ही मात्रा में काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सोते समय बच्चो को देने से पेट के कीड़े मर जाते है |
2. इसके के बारीक़ चूर्ण को छाछ के साथ पीने से भी पेट के कीड़े मर जाते है |
मासिक धर्मं की समस्या में गुणकारी
१. 1. महिलाओ में मासिक धर्म के रुकावट के दोष को दूर करने के लिए अजवाइन का प्रयोग अत्यंत लाभकारी है | इसके लिए आप ५० ग्राम पुराने गुड़ और १०-१२ ग्राम अजवाइन को ४०० ग्राम पानी मिलाकर अच्छे से पका ले और प्रतिदिन इसका सुबह शाम सेवन करे | ऐसा करने आपको फायदा होगा और गर्भाशय की गंदगी भी साफ़ हो जाएगी |
२ 2. गर्म दूध के साथ अजवाइन का सुबह शाम सेवन करने से भी मासिक धर्म में रुकावट सम्बन्धी दोषों में आराम मिलता है |
सर्दी जुखाम में दिलाये आराम
१. 1. सर्दी जुखाम में आराम पाने के लिए आप मलमल के कपडे में १५० से २०० ग्राम अजवाइन को बांधकर पोटली बना ले और इसे ग्राम तवे पर हल्का गर्म कर ले और सूंघे जल्द लाभ होगा |
२ 2. गुनगुने दूध के साथ २-३ ग्राम अजवाइन के चूर्ण को मिलाकर पीने से सर्दी जुखाम में आराम मिलता है |
३ 3. केवल अजवाइन का काढ़ा भी सर्दी जुखाम में अत्यंत लाभकारी है |
कान दर्द में अजवाइन लाभकारी
- कान का दर्द दूर करने के १० ग्राम अजवाइन को ५० मिली तिल्ली के तेल में गर्म करके छानकर रख ले और जरुरत पड़ने पर २-२ कान में डाले | इस प्रयोग को करने से पहले अपने डॉक्टर परामर्श अवश्य ले |
बवासीर की समस्या में लाभकारी
- बहुत से लोगो में बवासीर कि समस्या अक्सर होती है इस बीमारी में इसे सेककर काले नामक के साथ सेवन करने से बहुत फायदा होता है |
डाईबिटीज में अजवाइन के लाभ
- डाईबिटीज की समस्या आजकल आम हो गयी है हर दुसरे घर में डाईबिटीज का मरीज मिल ही जाता जाता है इसका प्रयोग कर आप डाईबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हो | इसकी ३ ग्राम मात्रा को 10 मिलीलीटर तिल्ली के तेल के साथ सेवन करने से मधुमेह नियंत्रण में आ जाती हैं|
मूत्र विकार में अजवाइन फायदेमंद
- जिन व्यक्तियों में पेशाब सम्बन्धी समस्या जेसे जलन, दर्द, रुकावट होती है उन लोगो को इसकी २ से ४ ग्राम मात्रा को गर्म पानी के साथ लेना चाहिये | पेशाब सम्बन्धी बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा |
किडनी दर्द समस्या फायदेमंद
- जो व्यक्ति किडनी दर्द कि समस्या भी आजकल आम हो गयी हैं | जो इस बीमारी से पीड़ित है उस व्यक्ति को गर्म दूध के साथ इस ओषधि का सेवन करना चाहिए दर्द में आराम मिल जायेगा |
- आप इसे 2 से 3 ग्राम दूध के साथ सेवन कर सकते हैं|
अजवाइन खाने के नुकसान
1. वैसे तो अजवाइन ओषधियो गुणों का भण्डार है लेकिन कुछ परिस्थितियों अजवाइन खाने से नुकसान होने की सम्भावना भी रहती है जो इस प्रकार है :-
१. २. इसका का अधिक सेवन करने से सिरदर्द की समस्या हो सकती हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में इसका सेवन करे |
२ 3. हमेशा इसे ताज़ा ही उपयोग करे क्यों कि पुरानी अजवाइन में तेलीय गुण ख़त्म हो जाते है जिस कारण इस ओषधी का पूर्ण लाभ नही मिल पाता है |
३ 4. काढ़े कि तुलना में इसका रस अधिक फायदेमंद होता है |
इसके सेवन से पहले नुकसान को देखते हुए अपने आयुर्वेदिक डॉक्टर का परामर्श अवश्य ले|
और पढ़े:-
Leave a Reply